विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत हो गई।
रविवार की सुबह मल्हनी गांव निवासी श्रीकांत दूबे अपने घर के सामने गाय से दूध निकाल रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार में शाॅर्ट सर्किट होने लगी और तार टूट कर गाय पर गिर गया। किसी तरह श्रीकांत दूबे पीछे भागकर जान बचाई। इस दाैरान गिर कर चोटिल हो गए। तार की चपेट में गाय और उसकी बछिया आ गई। गोवंश को बचाने की कोशिश में श्रीकांत दूबे के पुत्र रामचंद्र भी करंट के चपेट में आ गए। काफी प्रयास के बाद भी दोनों को बचाया जा सका। सूचना पर चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश चौधरी, चिकित्सा प्रभारी राजकीय पशु अस्पताल विक्रमजोत मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। संवाद