गो आश्रय स्थल दो मवेशियों की मौत
महादेवा। सांऊघाट के जीवधरा गांव में स्थापित गोआश्रय स्थल पर दो पशुओं की मौत हो गई। एक बछड़े की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा है।
आश्रय स्थल पर मौजूद चौकीदार धर्मपाल ने बताया कि ये गोवंश काफी समय से बहुत कम भूसा खा रहे थे। कमजोरी की वजह से दो पशुओं की मौत हो गई और बछड़े की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले छुट्टा मवेशियों को पकड़कर आश्रय स्थल में छोड़ आते थे, लेकिन अब डर लगने लगा है। कहीं कोई मर गया तो पाप का भागीदार बनना पड़ेगा।
प्रधान बीके चौधरी ने बताया कि आश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में दाना, भूसा और पानी की व्यवस्था है। बीमारी की वजह से मवेशियों की जान गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाम मोहम्मद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। स्थिति जानने मौके पर जाकर रहा हूं।