फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई हड़ताल की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई हड़ताल की रणनीति
विज्ञापन

हर्रैया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को बीआरसी सभागार में बैठक की। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर हड़ताल व विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित बैठक में हिस्सा लिया और 15 दिनों में समस्याओं का समाधान न होने पर परियोजना कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया। संघ के अध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा कि विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से न लिए जाने के आदेश के बावजूद सभी विभागों का जबरन कार्य लिया जा रहा है।
संघ के जिला संरक्षक कामरेड केके श्रीवास्तव ने बताया कि गरीबों महिलाओं व बच्चों के उत्थान का ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को न तो सम्मानजनक मानदेय दे रही है और न ही खाली पदों पर भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के अशोभनीय व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान हर्रैया की ब्लॉक क्षेत्र की अध्यक्ष रानी सिंह, सुमनलता त्रिपाठी, सरिता, ऊषा वर्मा, सलमा व अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें