फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैरागल पेट्रोल पंप पर बस के दो चालकों ने की मारपीट,पैसा व मोबाइल छीनने का आरोप

Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर देर शाम बैरागल पेट्रोल पंप पर निजी बस के दो चालकों में मारपीट व पैसा तथा मोबाइल छीनने मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बैरागल पेट्रोल पंप पर धनघटा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस डीजल भरा रही थी कि इतने इतने में धनघटा से लखनऊ जाने वाली निजी बस भी वहां पहुंच गई। दूसरे बस के चालक ने दिल्ली जाने वाले बस के चालक बिलासपुर जिला रामपुर निवासी बिलाल को देखते ही उसे मारने लगा। घटना के बाद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।
बिलाल ने दूसरे बस के चालक पर आरोप लगाया कि उनके पास रखा 28 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया गया है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया की मौके पर मौजूद हूं। घटना को लेकर बस चालक से पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें