भूसा लाने गई किशोरी से छेड़खानी, एफआईआर दर्ज
बस्ती। भूसा लाने गई किशोरी के साथ छेड़खानी करने का नगर थाना क्षेत्र में मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपी ने परिवार वालों के मारपीट भी की। पुलिस ने गांव के ही दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। नगर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़िता के परिजनों के अनुसार शनिवार को बिटिया घर से भूसा लेने गई थी। आरोप है कि इसी गांव के ही रहने वाले विकास व सोनू उसे पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगे। उनके चंगुल से वह किसी तरह बच कर घर पहुंची। आरोपी उसके घर पर भी आ पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है।