श्वेता बनीं आश्रम पद्धति विद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष
बस्ती। समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्वेता शुक्ला अध्यक्ष, दीपक कुमार सिंह महामंत्री, प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष, मधुकर सिंह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। संगठन के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव सिंह ने कहा कि नए पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं के साथ मिल काम करें। जिससे शिक्षक समस्याओं की प्रमुखता से आवाज उठाई जा सके। मौके पर अनिल पांडेय, राजेश कुमार यादव, साकेत नाथ, विक्रमादित्य, विंध्यवासिनी, इच्छा कुमारी, केएन मिश्रा, राकेश सिंह, सुशील मिश्रा, अशोक गुप्ता, रमाकांत कुमार, ओमप्रकाश, अभय कुमार, राजेश मिश्रा, नीता, नीलेश, अजीत आदि मौजूद रहे।