बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के पंखोंवारी के पास मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल निवासी परशुराम उर्फ भोला नाथ (50) बाइक से बनकटी जा रहे थे। पंखोवारी सरोवर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों चालक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद