फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के पास बुधवार की शाम करीब चार बजे दो बाइकों की टक्कर में दोनों के चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौधरिया गांव निवासी अमरेश बहादुर पाण्डेय व गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला निवासी संजीव गुप्ता के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें