बस्ती। गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचन क्षेत्र/डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने बताया कि निर्वाचक नामावली का संशोधन के साथ अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसकी एक प्रति सभी उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं पदाभिहित स्थलों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करा रहेगी। इसका अवलोकन जनप्रतिनिधि कर सकते हैं। संवाद