फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मधुमक्खी पालन में अधिक मुनाफा

विज्ञापन
मधुमक्खी पालन प्र​शिक्षण में मौजूद प्रतिभागी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती में आर्या परियोजना के तहत बुधवार को मधुमक्खी पालन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रभारी अधिकारी डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है। इससे ग्रामीण युवाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ परागण के माध्यम से फसलों की उत्पादकता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्या परियोजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के कोर्स कोआर्डिनेटर एवं केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खी प्रजातियों की पहचान, कॉलोनी प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण, शहद निष्कर्षण एवं विपणन से संबंधित विषयों को गंभीरता से सीखने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशिक्षण के पश्चात भी तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें