वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे पर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान शिव प्रकाश निवासी पिपरी जप्ती, कन्हैया कुमार निवासी थाना जसवर क्षेत्र और गुड्डू के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। संवादŃ