पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
बस्ती। पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बाइक चोरों को शनिवार को रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई। दोनों बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। पकड़े गए आरोपियों में लालगंज थाना क्षेत्र के महनौना निवासी सौरभ पाल सिंह (25) और कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा रोहारी निवासी सौरभ सिंह (20) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी के मामलों की छानबीन के दौरान दोनों का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद एसपी अभिनंदन ने दोनों की गिरफ्तारी के सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाॅट टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को लगाया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों चोरी की बाइक के साथ पुलिस की संयुक्त टीम ने रामपुर तिराहे पर घेराबंदी दबोच लिया। ब्यूरो