कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे में रविवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार घायल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पावर हाउस के पास रात करीब नौ बजे कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अवधेश शर्मा (28) निवासी ककरहवा और सोनू (30) निवासी कप्तानगंज घायल हो गए। सीएचसी कप्तानगंज में घायलों में अवधेश शर्मा की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर घायलों के परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंच गई। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद