फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो घायल

Wed, 15 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कुसौरा बाजार में सोमवार रात बाइक सवार दो लोग डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र कुमार व अजय कुमार निवासी तुरकौलिया थाना कलवारी बाइक से कुसौरा किसी काम से जा रहे थे। झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गए। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन दोनों को चपेट में लेते हुए निकल गई। इससे दीपेंद्र का पैर टूट गया और अजय के सिर में काफी चोट आई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजय की हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें