छावनी। थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव में एचटी लाइन का तार गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गईं। इससे दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब 11 हजार की लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया। इससे गांव निवासी मोहम्मद असलम, सुभान अली का दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। बगल स्थित लड्डूलाल विश्वकर्मा के खेत में भी आंशिक नुकसान हुआ है। जिसके बाद ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया। ग्राम प्रधान दिनेश गोस्वामी ने बताया कि नुकसान का आकलन के लिए हल्का लेखपाल को बताया गया है। संवाद