पुलिस ने बरामद किए खेतों में लगे पम्पिंग सेट- पुलिस
बस्ती। कलवारी थाने की पुलिस और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर अंतर जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बस्ती सहित आसपास के जनपदों में इंजन, पंपिंग सेट और कृषि संबंधी मशीनरी की चोरी की घटनाओं में शामिल था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कबाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छह लिस्टर इंजन और एक पंपिंग सेट बरामद किया।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना कलवारी पुलिस व एसओजी ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की दौरान मुखबिर की सूचना पर थन्हवा मुड़ियारी मोड़ पर एक संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से दो (आजम अंसारी और आमिर) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि चालक रिजवान निवासी काजीपुरा तलवापार, थाना अलीगंज, अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार रिजवान की निशानदेही पर माल खरीदने वाले कबाड़ी अमरजीत जायसवाल निवासी इदारतगंज, थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया।