फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नए फीडर सिविल लाइंस द्वितीय से ढाई हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sat, 23 Sep 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- ओवर लोड सिविल लाइंस फीडर का कम होगा भार
विज्ञापन

- उपभोक्ताओं को हर घंटे कटौती से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। सिविल लाइंस फीडर को अलग करने का काम शुरू हो गया है। 30 सितंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नए फीडर के बन जाने से करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्हें हर घंटे बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली निगम शहर में पुरानी व जर्जर लाइनाें को दुरुस्त करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर काम करा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी गांधीनगर उपकेंद्र से सिविल लाइंस फीडर का संचालन किया जाता है। इस फीडर से डीएम, एसपी, आईजी, मंडलायुक्त, सिविल लाइंस सहित भुवर व जेल को बिजली आपूर्ति दी जाती है। फीडर पर करीब साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं का भार है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत निगम करीब दस करोड़ रुपये खर्च कर जर्जर संसाधनों को दुरुस्त करा रहा है।
विज्ञापन

नई बाजार, आवास विकास, सिविल लाइंस की हाईटेंशन लाइन, विवेकानंद कॉलोनी के खंभे बदले जा चुके हैं। आवास विकास कॉलोनी और बैरिहवा की एलटी लाइन और रौतापार में एरियर बंच कंडक्टर लगाया गया है। जबकि सिविल लाइंस द्वितीय नाम से एक अतिरिक्त फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। नए फीडर का निर्माण हो जाने से लोकल फाल्ट से राहत मिलने के साथ वोल्टेज में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन

...
चालू सत्र में सात बार टूट चुका है तार
मंडलायुक्त, आईजी कार्यालय और आवास होने के कारण सिविल लाइंस फीडर का शहर का बहुत महत्वपूर्ण फीडर माना जाता है। यह करीब तीन सालों से ओवरलोड चल रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली खपत बढ़ने के बाद हर घंटे इससे आपूर्ति ठप हो जाती है। चालू सत्र में इस फीडर करीब सात बार टूटने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें