फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो महीने से फरार दो आरोपियों को मुंडेरवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में फरार चल रहे अल्ताफ और धीरज को पुलिस टीम ने मंगलवार को बढौनी मजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 11 मार्च को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी दीपक ने उसे ब्लैकमेल किया और अपने पास गोवा बुला लिया। गोवा से उसे वापस छोड़ने के लिए दीपक के पिता के साथ उसके दो दोस्त अलताफ और धीरज उसे साथ लेकर आए। आरोप है कि चार मार्च को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंडेरवा पुलिस ने चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें