पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी एक शख्स को मारने-पीटने के मामले में उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह अज्ञात लोगों पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दुलारपुर गांव निवासी सनेही की पत्नी पूजा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में पानी की टंकी पर काम करने वाले छह मजदूर नाम पता अज्ञात शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे गाली देते हुए पति को मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद