फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 30 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपी नामजद

Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मझियार निवासी शिव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसने राजेश कुमार से मिल कर जमीन व ट्रेडिग मातृ भूमि कंपनी में 7.30 लाख रुपये खाते में भेजा। इसके अलावा नकद 4 लाख 65 हजार रुपये दिए। जबकि राजेश कुमार वर्मा ने 11 लाख 80 हजार रुपये इसी खाते में भेजा व 50 हजार रुपये नकद दिए। संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला क्षेत्र के बूढ़ी बेलहर निवासी रणधीर उर्फ विपिन सिंह और बेलहर खुर्द निवासी राघवेंद्र ने जाल साजी कर फर्जी कम्पनी का नाम बताकर रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर विपक्षियों ने शिव कुमार को 18 लाख रुपये का चेक व राजेश कुमार वर्मा को 12 लाख रुपये का चेक दिया। दोनों चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें