फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को महंगा पड़ा हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगना, 40 हजार रुपये की ठगी

Fri, 19 Apr 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गूगल पर सर्च करके निकाला था फोन पे का हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

- सोनहा थाने के बस्थनवा की महिला के साथ हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गूगल पर सर्च करके मिले कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करना सोनहा थाना क्षेत्र के बस्थनावा गांव की एक महिला को भारी पड़ गया। उस नंबर पर मिले साइबर ठग ने महिला को बातों में फंसाकर ओटीपी नंबर पूछ लिया और 40 हजार रुपये खाते से निकाल लिया। साइबर सेल में शिकायत करने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बस्थनवा गांव की सुशीला देवी का कहना है कि उनका यूपीआई फोन पे सिस्टम बंद हो गया था। कहीं भी रुपये भेजने पर नहीं जा रहा था। तभी उसने गूगल से हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। हेल्प नंबर पर मिलने पर उसने कॉल किया तो दूसरी तरफ से उससे उसने खाता नंबर आदि की पूरी जानकारी मांगी गई। इसके कुछ देर बाद उसकी मोबाइल पर ओटीपी आया। जिसे कॉल करने वाले ने पूछकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिया। रुपये निकलने का मैसेज आया तब जानकारी हुई। उसने इसकी तत्काल सूचना सोनहा पुलिस को दी। एसआई रवींद्र शुक्ल ने साइबर सेल से संपर्क कर ठगी करने वाले का खाता बंद कराया। जांच करने पर पता चला कि अहमदाबाद के रहने वाले किसी साइबर अपराधी ने यह फ्राड किया है। साइबर सेल के माध्यम से रुपये वापस कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें