बस्ती। गौर पुलिस व स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने बाइक लिफ्टर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गौर व कोतवाली क्षेत्र से चोरी दो बाइक बरामद की। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि गौर थाने और स्वाट टीम शनिवार को तड़के संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए। एक ने अपने को रमया मरवटिया थाना हरैया निवासी सुरेंद्र वर्मा उर्फ अनिल वर्मा और दूसरे ने पिपरा काजी हियाराम पुरवा थाना पैकोलिया निवासी विक्रांत सिंह बताया। सुरेंद्र वर्मा के पास से गौर से चोरी की गई और विक्रांत सिंह के पास से कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक मिली। सीओ ने बताया कि दोनों वाहनों का नंबर प्लेट बदल दिया गया था। संवाद