बस्ती। नगर क्षेत्र की इंदिरानगर कॉलोनी में क्षतिग्रस्त नाली के चलते घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे लोग संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंका जता रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका से की है।
इंदिरा नगर की गली से बेलवाडाड़ी को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क किनारे बनी नाली लंबे समय से टूटी हुई है। वीरेंद्र श्रीवास्तव, विशाल, माधुरी, आरती ने बताया कि नाली के साथ सड़क टूट जाने से पानी सड़क पर जमा रहता है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने से सांसत हो रही है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभी तक नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि सफाई कर्मचारी सफाई करने के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहे। सफाई के नाम पर पैसा मांगा जाता है। पूरे दिन दुर्गंध आती रहती है। इससे सांस लेना दूभर हो गया है। गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा है। संवाद