परशुरामपुर। पुलिस ने चोरी की चार बैटरी और घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन और 220 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लालपुर कूड़ाघर के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चार एएनएस बैटरी, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 220 रुपये बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के नटौवा गांव निवासी लवकुश चौहान और इरफान के रूप में हुई है। बरामद बैट्रियों में दो मेढ़इया शुक्ल गांव में बनी पानी की टंकी पर लगी थीं। इन्हें 20 अक्तूबर को चोरी किया गया था।