बस्ती। सोनहा पुलिस ने 968 ग्राम गांजा के साथ सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक भी मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। सोनहा के थानेदार महेश सिंह ने बताया कि सोमवार को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम अहिरौला के रामलौट चौधरी के सागौन के बाग के पास से अशोक कुमार शर्मा निवासी ग्राम धौरहरा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर को 28 पुड़िया गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व आरोपी के निशानदेही पर ग्राम कड़सरा स्थित बाग थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर से आम महुआ की बाग से गांजा बेचते हुए दूसरे आरोपी मोहम्मद टुन्ना को गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो