फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो में टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रेलर चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर रविवार की शाम बेकाबू ट्रेलर के ऑटो में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनतला गांव निवासी प्रवीन कुमार शुक्ल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा बृजेश शुक्ल और चाची प्रीति शुक्ल ऑटो से बस्ती जा रहे थे। हरदिया चौराहे के पास बेकाबू ट्रेलर संख्या यूपी 53 डीटी- 7717 ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी चाची की मौत हो गई, जबकि चचा बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें