बस्ती जिले में कप्तानगंज ब्लॉक के सड़वलिया गांव में टूटा बिजली का पोल।
- फोटो : BASTI
टूटे खंभे से बिजली आपूर्ति
महराजगंज (बस्ती)। बिजली निगम की लापरवाही से ग्राम सड़वलिया में कभी भी हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर सकता हैं। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदार टूटे खंभे के सहारे आपूर्ति करा रहे हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
कप्तानगंज ब्लॉक के सड़वलिया गांव में एकडंगवा विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। कई माह पहले गांव के दक्षिण हाईटेंशन बिजली का खंभा टूट गया। निगम इसे बदलने के बजाय उस पर लोहे का एंगल लगाकर बिजली आपूर्ति कर रहा है। कुछ दिनों से वह भी टूटकर लटक गया है। कई गांवों के लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। तार कभी भी गिर सकता हैं। गांव के प्रधान मनोज कुमार, विजय कुमार, तिलकराम ने बताया कि टूटे खंभे को बदलने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे कभी भी तार टूटकर गिर सकता है। गांव वाले सहमे हुए हैं, मगर निगम के जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं है। एकडंगवा विद्युत उपकेंद्र के जेई ने बताया कि मामला संज्ञान में है। खंभा बदलने के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द बदल दिया जाएगा।