फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल ऑपरेटर के कमरे में मिली अंग्रेजी शराब

Sat, 05 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अठदमा गांव में स्थित जल निगम के ट्यूबवेल ऑपरेटर के बंद कमरे शुक्रवार को पुलिस ने 26 कॉर्टन और 48 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। ये शराब मतदाताओं को बांटन के लिए लायी गई थी।
विज्ञापन



नगर थाने की पुलिस को किसी ने सूचना दी कि क्षेत्र के अठदमा में बंद पड़े ट्यूबवेल आपरेटर के कमरे में शराब छिपा कर रखी गई है, जो प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं के बीच बांटी जाएगी। एसओ ओंकार सहाय, एचसीपी मोहम्मद नसीम टीम के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न बजे वहां पहुंचे और जल निगम के एई जगदीश प्रसाद को बुलवाकर  उनके सामने कमरे का ताला तुड़वाया गया। इस दौरान कमरे में कई बोरियां मिली।


बोरियों को खोलने पर उनमें अंग्रेजी शराब की बोतलें व शीशियां मिली। बरामद शराब को पुलिस थाने लेकर आई है। एसओ का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके मिलने पर ही पता चल पाएगा कि इतने बड़े पैमाने पर शराब किसने मंगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें