फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर है, सिर्फ भव्यता देनी है : शुक्ला

विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का कहना है कि राममंदिर मामले पर श्रीश्री रविशंकर की पहल सराहनीय है। यह मामला सुप्रीमकोर्ट में है भाजपा कोर्ट के निर्णय का अक्षरश: पालन करेगी। वैसे भी अयोध्या में राममंदिर तो है ही, केवल इसे भव्यता प्रदान करना बाकी है।
विज्ञापन

बस्ती दौरे के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में प्रेम शुक्ला ने कहा कि कोर्ट का निर्णय पक्ष में आया तो अयोध्या में राममंदिर के स्वरूप को भव्यता मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रामलला के दर्शन करने आएंगे। ठीक वैसे ही जैसे सोमनाथ और केदारनाथ के दर्शन प्रधानमंत्री ने किए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से अयोध्या को बदनाम करती रही है। पहले सरयू भी लाल कर चुकी है। मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर सियासत सपा की कार्यशैली है। लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहिए।  
भाजपा में महिलाओं की उपेक्षा के आरोप खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में हमेशा महिलाओं का सम्मान रहा है। रक्षा मंत्री सहित कई अहम पदों पर महिला हैं। निकाय चुनाव में किसी की उपेक्षा नहीं हुई है। पुराने कार्यकर्ताओ को टिकट दिए गए हैं। भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास निकाय चुनाव में सफलता दिलाएगा। इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, संजय चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अखंड सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें