फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को डीजे पर नचाने की कोशिश

Wed, 23 Oct 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

गौर। हलुआ बाजार से सोमवार की रात करीब 10 बजे दुकान से परिवार के साथ घर जा रही महिला को मनबढ़ों ने डीजे पर नचाने की कोशिश की। एतराज करने पर पिता-पुत्र व महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी घायल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव से कुछ दूरी पर उनकी काॅपी-किताब की दुकान है। रात में दुकान बंद कर भोजन करने के लिए बेटे दुर्गेश कुमार, अनुज कुमार व बहू के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में रफीकुउल्ला अपने बेटे सलमान, समीर एवं कुछ अन्य लोगों के साथ डीजे बजा रहे थे। तभी इन लोगों ने उनके बेटे और बहू को रोक लिया और गाली देते हुए बहू को डीजे पर डांस कराने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर रफीकुउल्ला बेटे व कुछ अन्य लोगों के साथ गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। अनुज का सिर फट गया, जबकि दुर्गेश के हाथ-पीठ और कांशीराम के आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें