फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाने से भागा हिस्ट्रीशीटर भोलू 29 दिन बाद गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। 29 दिन तक पुलिस को छकाने के बाद लालगंज थाने से चकमा देकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर मंगलवार को तड़के स्वॉट टीम के हत्थे चढ़ गया। किशोरी को भगाने के आरोप में उसे पकड़कर लालगंज पुलिस ने लॉकअप में डाल रखा था। मगर, उल्टी होने का बहाना बनाकर वह लॉकअप से बाहर निकला और फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बस्ती-महादेवा मार्ग पर दसकोलवा पेट्रोल के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।
लालगंज क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को 15 अगस्त को नवरत्न उर्फ भोलू बहला-फुसला कर भगा ले गया था। इस मामले में लालगंज पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के नवरत्न उर्फ भोलू गुप्ता पर अपहरण, अश्लील हरकत समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। महसों चौकी प्रभारी अनस अख्तर ने 23 सितंबर को संतकबीरनगर जनपद से आरोपी को पकड़ कर थाने के लाॅकअप में डाल दिया था। मगर, कतिपय कारणों से जीडी में दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर की रात को उल्टी-दस्त का बहना बनाने पर आरोपी को लॉकअप से बाहर कर दिया गया। सुबह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिवार वालों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान थाने के हेड मुहर्रिर से भी उन लोगों की कहासुनी हो गई थी।बाद में हेड मोहर्रिर को निलंबित कर पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया गया।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें