फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकालने की कोशिश में होती रही रस्साकशी

विज्ञापन
अमहट पुल के पास किसानों को रोकती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली निकालने की कोशिश में होती रही रस्साकशी
विज्ञापन

बस्ती। शास्त्री चौक पर माल्यार्पण और शहर में ट्रैक्टर रैली निकालने की कोशिश के बीच सोमवार शाम से मंगलवार रात तक रस्साकशी होती रही। पुराने अमहट पुल और जेल गेट के सामने ट्रैक्टर लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटों डटे रहे। मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बातचीत के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल के साथ दस कार्यकर्ताओं को पैदल शास्त्री चौक लाकर माल्यापर्ण कराया गया। इसके बाद दोनों जगह से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी लौट गए।
सोमवार को ही भाकियू व सपा की तरफ से गणतंत्र दिवस पर शहर में ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्व होने का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। रात से लेकर मंगलवार तक सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 नेताओं/कार्यकर्ताओं को विभिन्न थानाक्षेत्रों से शांतिभंग की आशंका में हिरासत में ले लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन सपा नेताओं को जेल भेज दिया गया। वहीं, मंगलवार को अमहट घाट पर सपाइयों व भाकियू कार्यकर्ताओं का हुजूम करीब सौ से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया। दूसरी तरफ महुली मार्ग से होकर बड़ी संख्या में सपाई व भाकियू कार्यकर्ता जेल गेट और डारीडीहा चौराहे पर आ गए। वहां मौजूद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें जावेद पिंडारी, सिद्धेश सिन्हा, अरविंद सोनकर, सुरेंद्र सिंह छोटे, राजेंद्र चौरसिया, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय आदि शामिल रहे। अधिकांश को शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झड़प के बाद पहुंचीं नायब तहसीलदार
कप्तानगंज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पुलिस से झड़प हुई। थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बाजार में ही जत्था रोक लिया। सूचना पर नायब तहसीलदार हर्रैया खुशबू सिंह मौके पर पहुंचीं। यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर कप्तानगंज थाने पर ले गईं। बाद में थाने से रिहा किया गया। वहां से हर्रैया पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को तहसील हर्रैया से थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने रोक लिया। जिला सचिव कविंद्र उर्फ अतुल चौधरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रन बहादुर यादव, शिवराम यादव उर्फ पहलवान, हृदय राम यादव, पूर्व प्रमुख राजमणि चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, समीर चौधरी, तूफानी यादव, मोहम्मद स्वाले, राकेश चौधरी, राम शब्द चौधरी, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, रवि चौधरी सुद्दू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें