फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे माल गोदाम से ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र में रेलवे माल गोदाम से एक ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी ने थाना पुरानी बस्ती में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मारवाटिया (बांसी रोड) निवासी विवेक सिंह बघेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका ट्रक छह जुलाई को रेलवे माल गोदाम पर 753 बोरी सीमेंट लोड करने के लिए खड़ा किया गया था। सात जुलाई की सुबह करीब नौ बजे चालक ट्रक लेने पहुंचा तो वाहन निर्धारित स्थान पर नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि चालक और अन्य लोगों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन ट्रक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद वाहन चोरी की आशंका जताते हुए थाना पुरानी बस्ती में तहरीर दी है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी का कहना है कि ट्रक चोरी के मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें