फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क किनारे पलटा ट्रक, दुर्घटना की आशंका

Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड के चीनी मिल रोड पर दो दिन पहले सड़क के एक हिस्से पर पलटा ट्रक अब भी वहीं पड़ा है। लोग आशंका जता रहे हैं कि यदि इसे यहां से हटाया नहीं गया तो दूसरी दुर्घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय रात में कोहरा गिर रहा है । धुंध में दूसरे वाहन भी यहां से गुजरते समय इस पलटे ट्रक में भिड़ सकते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे परचून का सामान लदा ट्रक बभनान पहुंचा और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन

ट्रक के पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। घटना में ट्रक चालक घायल हो गया था जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें