फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कुमार हत्याकांड: अपशब्द बोलने की आदत बनी हत्या का कारण,बहू पर शिकंजा

Thu, 18 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
राम कुमार हत्याकांड: अपशब्द बोलने की आदत बनी हत्या का कारण,बहू पर शिकंजा
विज्ञापन

- पुलिस की पूछताछ में गोलमोल जवाब देने की वजह से बढ़ा शक
- गौर थानाक्षेत्र के छितहा गांव में सोमवार रात हुई थी राम कुमार की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के छितहा गांव के राम कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस का शक उसकी बहू पर गहराता जा रहा है। बुधवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काफी सवाल जवाब किया। कई सवालों का जवाब गोलमोल देने की वजह से उस पर शिकंजा कसता जा रहा है। हत्या की वजह अभी पूरी तरह से खुलकर सामने तो नहीं आ पाई है लेकिन पुलिस की छानबीन में पता चला है कि राम कुमार की गाली देने की आदत से पूरा परिवार आजिज था। बीमार होकर बिस्तर पर पड़ा होने के बावजूद बात-बात पर परिवार वालों को अपशब्द बोलते रहते थे। उस दिन किस बात पर किसे अपशब्द बोल रहे थे,इसकी तस्दीक पुलिस कर रही है। पूरी कहानी इसी के इर्दगिर्द घूम रही है। माना जार रहा है कि बृहस्पतिवार को पुलिस खुलासा कर देगी। पोस्टमार्टम में पहले ही साफ हो चुका है कि हत्या गला रेतकर नहीं की गई है। बल्कि गले पर बड़ी लकड़ी जैसी चीज रखकर दबा दी गई है।
गला रेतकर हत्या करके भागने की कहानी पर पुलिस को शुरू से ही शक था। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आने के बाद साफ हो गया था कि परिवार के लोग पुलिस को अधूरी कहानी बता रहे हैं। बहू कहती रही कि उसे उठाकर बगल में फेंक दिया, जिसके बाद वह भागी। कुछ देर बाद आई तो उसके ससुर मृत पड़े थे। मगर उसकी बात पर किसी को यकीन नहीं।
विज्ञापन

उधर, रामकुमार के शव का मंगलवार देर रात तक पोस्टमार्टम होने के बाद कुआनों नदी में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। स्वाट, सर्विलांस सहित पुलिस की चार टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हुई हैं। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने लगभग काम कर लिया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।


यह थी घटना

- मूल रूप से नगर पंचायत बभनान के आदिशक्ति नगर वार्ड निवासी राम कुमार यादव के पिता माताराम को छितहां गांव में नेवासा मिला हुआ था। वह घर से 50 मीटर दूर झोपड़ी में रहते थे। सोमवार की रात वह झोपड़ी में सो रहे थे। बगल में उनकी बहू सावित्री अलाव ताप रही थी। उसने अचानक शोर मचाया। कहा कि कोई चद्दर ओढ़कर आया और उसे उठाकर फेंक दिया। वह डरकर भागी। कुछ देर बाद लौटकर आई तो देखा कि उसके ससुर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया गया था। सूचना पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय आदि मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी व बभनान चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी दूसरे दिन गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और जानकारी हासिल किया।
विज्ञापन






पत्नी ने छोटे भाई से कर लिया था शादी



- राम कुमार मूल रूप से नगर पंचायत बभनान के आदि शक्ति नगर वार्ड का निवासी थे। इनके पिता माताराम को गौर थाना क्षेत्र के छितहां गांव में नेवासा मिला था। जहां राम कुमार अपने तीन भाइयों के साथ रहते थे। उनके दो पुत्र जगराम और राम यज्ञ हैं। वह दोनों भी अलग हैं। जिनमें राम कुमार अपने छोटे बेटे जगराम के साथ रहते थे। जबकि बड़ा बेटा गांव में ही अलग मकान बनाकर रहता है। इनकी शादी केवलपता से हुई थी। जो बाद में राम कुमार को छोड़कर छोटे भाई राम उजागिर के साथ शादी करके रहने लगी थी। केवलपता के दोनों पतियों के बच्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें