फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, सात घायली

Mon, 16 Oct 2023 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर हर्रैया के मुरादीपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे के मुरादीपुर चौराहे के पास रविवार को दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ट्राॅली पर सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रेवरादास गांव के 20 वर्षीय रवि, 12 वर्षीय राकेश वर्मा, 15 वर्षीय विनय, 30 वर्षीय हरिश्चंद्र वर्मा, 13 वर्षीय प्रिंस वर्मा, 17 वर्षीय रोहित वर्मा, 30 वर्षीय राम निरंजन वर्मा आदि कप्तानगंज कस्बे से दुर्गा प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर लेकर गांव आ रहे थे। मुरादीपुर चौराहे के पास ट्राॅली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राली पर सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। रामनिरंजन की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। गणेश भगवान की प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। दोनो पक्षों में सुलह-समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें