फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां के डांटने पर बेटी घर से लापता

Mon, 16 Oct 2023 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को उसकी मां ने स्कूल न जाने के लिए डांट दिया। इससे नाराज होकर वह रात में घर से लापता हो गई। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है। किशोरी की मां ने बताया कि बेटी एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ती है। 11 अक्तूबर की रात को स्कूल न जाने पर उससे पूछताछ करने लगी। उसके वाजिब कारण न बता पाने पर उसे डांटा तो वह बिना खाना खाए सो गई। सुबह देखा कि वह बिस्तर पर नहीं है। एसओ रा देव ने बताया कि अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें