फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के संग निकले ट्रक चालक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के संग निकले ट्रक चालक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के जोगीपुर चंदो का रहने वाला था राजू यादव
तीन दिनों से छपिया लुटावन स्थित ननिहाल में रह रहा था
भाई ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जेब मिले मोबाइल फोन से युवक की शिनाख्त 26 वर्षीय राजू यादव पुत्र परशुराम निवासी जोगीपुर चंदो थाना नगर जिला बस्ती के रूप में की गई।
राजू के बड़े भाई दयाशंकर यादव ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी। बड़े भाई दयाशंकर ने बताया कि राजू ट्रक चलाता था। 10 दिन पहले गोरखपुर में ट्रक खड़ा कर गांव आया था। तीन दिन पहले वह मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छपिया लुटावन स्थित ननिहाल गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ननिहाल से सोमवार को दिन में करीब 11 बजे भोजन करने के बाद ननिहाल के ही रहने वाले दोस्त के साथ घर से निकला था। शाम तक वापस न आने पर ननिहाल के लोग तलाश करने लगे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को ओड़वारा स्टेशन मास्टर ने मुंडेरवा पुलिस को फोन कर बटेला रेलवे क्रॉसिंग के पूरब अप ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। राजू की शादी नहीं हुई थी। राजू के मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें