बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर रविवार की दोपहर में बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। कार क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक रिश्तेदार को हल्की चोट आई।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी सुरेंद्र मणि त्रिपाठी (70) रविवार को पत्नी विंध्यवासनी और रिश्तेदार भैरोधर द्विवेदी के साथ बस्ती आए थे। शहर के महरीखावां में एक परिचित से मिलकर तीनों दोपहर करीब तीन बजे बांसी जाने के लिए निकले। फोरलेन पर पहुंचने के बाद पटेल चौक से बांसी की तरफ जाने के लिए मुड़ते समय एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। हादसे में सुरेंद्र और उनकी पत्नीको गंभीर चोट आई। जबकि भैरोधर को हल्की चोट लगी। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। एसएचओ राणा डीपी सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद