दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। नदी अब लाल निशान 56 सेंटीमीटर नीचे आ गई है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, रविवार की शाम पांच बजे सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान 92.730 मीटर से 56 सेंटीमीटर नीचे 92.170 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। जलस्तर कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ से घिरे गांवों से पानी हट चुका है। कुछ स्थानों पर अब भी कीचड़ है। सुबिका बाबू, आंशिक टेढ़वा, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती के लोगों का तटबंध तक पैदल आना-जाना शुरू हो गया है। हालांकि, अब इन गांवों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। संवाद