फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में गिरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में गिरा ट्रक
विज्ञापन

भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के मोहम्मदनगर पड़ाव के पास सोमवार की भोर पंजाब से धागा लादकर मऊ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद ट्रक गड्ढे में जा गिरा।
हादसे में चालक वीरेंद्र कुमार निवासी पंजाबी कालोनी, जनपद शामली को सामान्य चोटें आई हैं। जबकि खलासी गौतम ग्राम ढोसा बंजारपुर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज असनहरा विनय कुमार सिंह ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भानपुर भेजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गौतम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें