फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा में आउटर सिग्नल पर ट्रॉला फंसा, खड़ीं रहीं दो ट्रेनें

Thu, 06 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। रेलवे केबिन संख्या 189 स्पेशल पर गन्ना लदा ट्राॅला फंसने से दो ट्रेनें 20 मिनट तक आउटर सिग्नल पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर गेट संख्या 189-सी स्पेशल पर मुंडेरवा चीनी मिल के लिए गन्ना लादकर आ रहा ट्रॉला पटरी में फंस गया। इससे गेट बंद नहीं हो पा रहा था। इसकी सूचना गेटमैन अफसर अली ने स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने अयोध्या से गोरखपुर जा रही अयोध्या स्पेशल (05014) को पश्चिम आउटर तथा गोरखपुर से बस्ती को तरफ जा रही मालगाड़ी को स्टेशन के पूर्वी आउटर पर रोक दिया। ट्रॉला निकालने के प्रयास में ट्रैक पर गड्ढर हो गया। दोनों ट्रेनें 20 मिनट तक आउटर पर खड़ीं रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें