फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रय केंद्र से ट्रॉली चोरी, किसानों ने लगाया जाम

Wed, 22 Jan 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुदरहा के कल्यानपुर क्रय केन्द्र पर ट्राली चोरी से नाराज किसानों को समझाती पुलिस-
विज्ञापन
जाम संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ए गन्ना क्रय केंद्र से सोमवार की रात गन्ना लदी ट्राॅली चोरी हो गई। इससे मंगलवार को किसान आक्रोशित हो गये।
मिल प्रशासन एवं मुकामी पुलिस पर चोरी के मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए किसानों ने क्रय केंद्र के सामने सुबह 10:55 बजे से रामजानकी मार्ग को जाम लगा दिया। जाम 12:05 बजे तक चला।जाम की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी घनश्याम तिवारी सोमवार की शाम ट्रॉली पर गन्ना लादकर क्रय केंद्र कल्याणपुर ए पर पहुंचे। देर शाम तक गन्ना तौल न होने के कारण गन्ना लदी ट्राॅली को केंद्र पर ही छोड़कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब तौल कराने पहुंचे तो ट्राॅली गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी एवं मुंडेरवा शुगर मिल के उच्चाधिकारियों से की। जब किसी ने रुचि नहीं लिया तो किसानों का आक्रोश बढ़ गया और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। चौकी प्रभारी कुदरहा राम अशोक यादव के समझाने बुझाने पर किसानों ने जाम हटाया। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें