फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रॉली पर लदी साखू की लकड़ी पकड़ी, चार पर केस

Wed, 24 Sep 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र में वन विभाग ने एक लाख कीमत की अवैध साखु की लकड़ी पकड़ी- संवाद
विज्ञापन
हर्रैया। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को आसपास के जंगलों से चोरी से काटकर ले जा रहे साखू के बोटे बरामद किए। टीम ने ट्रॉली पर लादकर ले जा रहे आठ बोटे इमारती लकड़ी को कब्जे में लिया। एक अन्य प्रकरण में बिना परमिट के पांच सागौन के पेड़ काटने के आरोपी धुनिया भीटी के अजय कुमार तिवारी को दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मामले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चार व्यक्तियों भगवानदीन वर्मा, जय जय राम वर्मा, आशीष वर्मा और दर्रूपुर निवासी विनोद वर्मा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह अवैध कटान परशुरामपुर थाना क्षेत्र से गोंडा जनपद के मनिकापुर व आसपास के जंगलों की सीमा में हो रहा था। रेंजर ने वन दरोगा वसीक अहमद के साथ टीम गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी। सोमवार रात सूचना मिलने पर वन दरोगा ने ट्रैक्टर ट्रॉली को दर्रूपुर गांव के पास रोका। आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। इसके बाद वन विभाग ने ट्रॉली सहित साखू की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। रेंजर एसपी तिवारी ने बताया कि दर्ज केस में छह माह की सजा के साथ आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे मामलों में वन विभाग को गिरफ्तारी का अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें