बस्ती। जिले में दिव्यांगों को मोटरयुक्त ट्राईसाइकिल पर अनुदान दिया जाएगा। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि योजना में 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से मोटरयुक्त ट्राईसाइकिल पर अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्राईसाइकिल की वास्तविक कीमत में अधिकतम 25 हजार का अनुदान देना का प्रावधान है। शेष धनराशि दिव्यांगों को खुद वहन करनी पड़ेगी। योजनांतर्गत ऐसे दिव्यांगों को शामिल किया गया है जिनकी आयु 16 साल से अधिक हो और वार्षिक आय 18 हजार से अधिक न हो। सीएमओ की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। दिव्यांग के पास आधार कार्ड होना चाहिए। लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और एक कॉपी विकास भवन स्थित दिव्यांगजन विभाग में जमा करानी होगी।