फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आसान तरीके से गणित पढ़ाने के सिखाए गए गुर

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित कराया गया। इस दौरान आसान तरीके से गणित पढ़ाने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में गणित किट उपलब्ध कराने की मंशा गणित को रोचक और आसान बनाने की है। किट की सहायता से बच्चे आसानी से गणित के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन ने प्रतिभागी शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में सिखाए गए विधा को अपनी कक्षा में लागू करें। ताकि विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। संदर्भदाता हरेंद्र यादव ने खेल कार्ड के अंतर्गत ट्रेन बनाना, पैटर्न बनाना, सांप सीढ़ी के साथ ही शून्य की अवधारणा, प्राकृतिक और पूर्ण संख्या को बेहतर तरीके से समझाया। संदर्भदाता मनोज उपाध्याय ने खेल मुद्रा की उपयोगिता व डोमिनो संख्या कार्ड तथा बालमुकुंद चौधरी ने स्टैंपिंग पात्र के बारे में बताया। संदर्भदाता अमरेंद्र, डॉ अनूप सिंह, सुधीर सिंह द्वारा गणित किट के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर ऋचा शुक्ला, अजय प्रकाश मौर्य, शशि दर्शन त्रिपाठी, रविश कुमार मिश्र, मो. इमरान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें