फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चित्रगुप्त मंदिर में आरके सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में रविवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं एसआईएस के संस्थापक आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुरेंद्र मोहन वर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कहा कि आरके सिन्हा सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वह हमेशा लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण में उन्होंने 11 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। उनका यह योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सहयोग की भावना से लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सिन्हा, दुर्गेश कुमार, कौशल किशोर, इंजीनियर कैलाशी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र गोप, परमात्मा प्रसाद, गोपाल गुप्ता, अयोध्या प्रसाद पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें