फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह का योगदान अविस्मरणीय

Wed, 23 Mar 2016 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला अस्पताल के पास सरदार भगतसिंह का शहीदी दिवस मनाते अवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शहीद दिवस और समाजवाद के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती संकल्पों के साथ मनाई। जिला महिला अस्पताल के पास आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने शहीदे आजम भगत सिंह एवं डॉ. लोहिया के चित्र माल्यार्पण कर किया। कहा कि आजादी में शहीदे आजम भगत सिंह का योगदान सैदव अविस्मरणीय रहेगा। कहा कि डॉ. लोहिया की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की थी। सैप्यद हुसैन अहमद, डॉ. अजमद खान, अजीज, मुनीर अहमद, सैय्यद दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा ने शहीद दिवस मनाया ःभाजपा कार्यालय पर शहीद दिवस आजादी के दीवानों को नमन किया गया। क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा की युवा प्रेरणा स्रोत सरदार भगत सिंह के जूनून के आगे अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छूट जाते थे। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि 23 मार्च इतिहास के पन्नों का अनोखा अध्याय है। गजेंद्र सिंह, पुष्कर मिश्र, पप्पू शुक्ल, प्रमोद पांडेय, अनूप खरे, मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा, नगर अध्यक्ष राजन मिश्र, चंद्रशेखर मुन्ना, अखंड सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अजय पाल सिंह, मनीष पांडेय, अनिल  पांडेय, कृपा शंकर कसौधन आदि मौजूद रहे।

दूसरी तरफ कांग्रेस और युवा  कांग्रेस ने अमर श्हीदों को नमन किया। युकां जिलाध्यक्ष अंकुर  वर्मा के नेतृत्व में भगत सिंह  प्रतिमा पर तिरंगा लहराया गया। 
विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि 23 मार्च 1931  की रात भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की देश-भक्ति को अपराध की संज्ञा देकर फांसी पर लटका दिया गया। संदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्र, धनंजय सिंह, पवन कुमार चौरसिया, सौरभ पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, गुलामनवी, विवेकानंद मिश्र, गिरधारीलाल गुप्ता, देवानंद पांडेय, अर्जुन कन्नौजिया, शिव प्रसाद चौधरी, सूरज भारद्वाज, शुभम त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, प्रमोद दुबे, रंजीत चौहान, आदर्श त्रिपाठी, मो. अरशद, अवनीश प्रताप, शरद मिश्र, मो. जलील, संतोष भारद्वाज, संतोष, राजकुमार, कन्हैयालाल, राहुल कुमार, मुकेश चौहान, अभिषेक शुक्ल, विकास सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय पाल, कुलदीप, जोगेंदर, लवकुश गुप्ता, राम प्रसाद चौधरी, जितेंद्र, प्रदीप, रवि, फूलचंद, जगदंबा, संदेश, गुड्डू, अंकुर श्रीवास्तव, मो. जहीद खान, मो. अशरफ आदि रहे।

चित्रांश क्लब नगर अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगत सिंह को याद किया गया। क्लब अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को महान बलिदानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। शरद सिंह रावत, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ व सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि  शहीदों के कई सपने अभी अधूरे हैं इसे युवाओं को पूरा करना होगा। अमर शहीदों को नमन करने वालों में दुर्गेश गुप्ता, अखंड पाल, गोविंद पांडेय, संतजी मिश्र, आशीष मिश्र, शशांक श्रीवास्तव, चुन्नू सोनकर, सलमान अंसारी, सूरज गुप्ता, पुल्लू सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें