फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंडित हरिशंकर तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल के निकट पूर्व मंत्री स्व. पं. हरिशंकर तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिनेश चंद्र दुबे ने कहा कि पं. हरिशंकर तिवारी ने अन्याय और अत्याचार का सामना करते हुए सर्वसमाज के कल्याण का झंडा बुलंद किया। उनके विराट व्यक्तित्व के आगे सरकार को भी झुकना पड़ता था। उन्होंने गरीबों, मजलूमों की मदद में उन्होंने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। गरीब बेटियों की शादी और समाज के हित को लेकर वह सजग रहते थे। शैलेंद्र दुबे, श्रवण कुमार दुबे, सच्चिदानंद तिवारी, अनिल कुमार, बबलू पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें