फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए : दिवाकर शास्त्री

Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कुदरहा ब्लॉक के काली मंदिर खेमऊपुर में नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ तथा संगीतमय भागवत कथा में पंडित दिवाकर शास्त्री ने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कहा कि कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आए मनुष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ भक्ति है, वही जीवन धन्य भी है। ईश्वर ने अवतार लेकर विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें